08 March 2012

जादू की होली

इस बार की होली की तस्‍वीरें। कल रात जादू ने पहले तो होलिका-दहन देखा।
IMG_4632
फिर मम्‍मा के साथ पूजा भी की।
IMG_4637

IMG_4642

और चूंकि होली पेप्‍सी-ग्राउंड में जलाई जा रही थी। इसलिए वहां खेलना तो बनता था ना। इसलिए थोड़ी देर मस्‍ती भी की।

IMG_4652
झूला भी झूला।

IMG_4659

और आज खेली मम्‍मा-पापा के साथ होली। और हां पिचकारी तो जादू ने कल से ही शूरू कर दी थी। यूरो-किड्स में कल जादू ने क्‍लास में सबके साथ होली खेली। मम्‍मा को टीचर ने बताया कि जादू सबसे ज्‍यादा होली खेल रहा था। मम्‍मा को पता था, इसलिए एक जोड़ी सूखे कपड़े साथ रख दिये गये थे बैग में। मम्‍मा-पापा जब जादू को लेने सकूल पहुंचे तो पता चला कि सब बच्‍चों के गीले कपड़े बेचारी टीचर को बदलने पड़े। ऐसी चल रही है जादू की होली।


IMG_4664 
गुझिया और खीर के बिना भला कहां होली। जादू गुझिया भी खा रहा है। और सबको कह रहा है कि जादू आपको भिगो देगा। पितकाली चला देगा।
IMG_4669
आप सभी को जादू की ओर से होली मुबारक। होली है।

26 February 2012

प्‍यारे जादू को Happy Birthday.

तीन बरस........
कितनी जल्‍दी बीत गए।
जादू की शरारतों, उसकी मासमूमियत से रोशन है हमारी दुनिया।


जादू....तुम्‍हें जन्‍मदिन बहुत मुबारक।
....................मम्‍मा-पापा


IMG_0035 IMG_2041 IMG_2881 IMG_2923 IMG_3584 IMG_3648 IMG_4136  w

07 February 2012

जादू बन गया मिल्‍क-मैन

आज जादू मिल्‍क-मैन बनकर गया था।

जी हां 'दूधवाला'
पता है आज पापा-मम्‍मा बहुत परेशान हुए।
क्‍यों।
इसलिए क्‍योंकि इस तस्‍वीर में जो हरा जैकेट मैंने पहन रखा है ना
उसे जादू ने कहीं छिपा दिया था। और पापा ने आज बड़े प्‍यार से जादू को धोती कुर्ता पहनाया था। पर ऐन वक्‍त पर जैकेट नहीं मिली।
फिर ढूंढने का सिलसिला शुरू हुआ। और बड़ी मुश्किल से ये जैकेट मिला।


IMG_4092 
दूध ले लो दूध। पापा की डेस्क पर चढ़कर जादू बेच रहा है दूध।
IMG_4104
और अब दूध के बर्तन पर ज़ोर-आज़माईश।


IMG_4103
एक बार फिर---अरे भैया दूध ले लो दूध। बड़ी मुश्किल है। कोई कहता ही नहीं।
IMG_4099 
अच्‍छा चलता हूं। डायरी में देखना है कल क्‍या बनकर जाना है स्‍कूल में।


क्‍या आप कभी मिल्‍क-मैन बने।

जादू क्‍यों

हम हैं जादू के मम्‍मी-पापा ।
'जादू' अपनी मुस्‍कानें लेकर आया है हमारी दुनिया में ।
हम चाहते हैं कि ये मुस्‍कानें हम दुनिया के साथ बांटें ।

जादुई दिन

Lilypie - Personal pictureLilypie Second Birthday tickers

  © Free Blogger Templates Spain by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP